जशपुर जिले के बगीचा जनपद पंचायत में भाजपा का लहराया परचम, गायत्री नागेश बने जनपद अध्यक्ष और अरविंद गुप्ता उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
बगीचा जनपद अध्यक्ष – उपाध्यक्ष चुनाव में निर्दलीय और भारतीय जनता पार्टी का सीधा मुकाबला था कांग्रेस पार्टी के पास सीटें कम होने की वजह से अपना कोई प्रत्याशी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए खड़ा नही किया था. अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के प्रत्याशी गायत्री नागेश को 14 मत मिले तो वही उपाध्यक्ष के लिए अरविंद गुप्ता को 12 मत मिले दोनो ने जीत दर्ज कर भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी के पदाधिकारियों का आशीर्वाद लिया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी और फूलमाला पहनाकर जश्न मनाया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, शंकर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हरीश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, महामंत्री पवन सिंह, जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी महराज,रीना बरला, राजकिशोर जायसवाल,सुमित्रा पैंकरा, पार्वती यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
