
बगीचा – जशपुर विधायक रायमुनी भगत आज अपने विधानसभा के बगीचा क्षेत्र के दौरे पर थी। आज सुबह से ही कई गांवों के जनसंपर्क के बाद देर शाम बगीचा मुख्यालय लौटी। इस दौरान जैसे ही विधायक जशपुर रायमुनी भगत को सड़क हादसे में एक युवक की घायल होने की सूचना मिली की साहिडांड के पास सड़क हादसे में एक युवक घायल अवस्था मे अस्पताल पहुंचा है। वैसे ही बगीचा अस्पताल पहुंचकर घायल बाइक सवार युवक को खड़े रहकर प्राथमिक उपचार उपरांत स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों की सलाह से उचित उपचार के लिए अम्बिकापुर रिफर करवाई। और परिजनों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाई।

इस दौरान उनके साथ बीजेपी जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक,जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश,नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, वरिष्ठ नेता शंकर गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल,महामंत्री राजकिशोर जायसवाल,दुर्गा शर्मा सहित बिजेपी के स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
