ब्रेकिंग जशपुर – बीएससी नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म,दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर युवक फरार,आरोपी को पकड़ने पुलिस ने तेज की तलाश।

छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार कि रात बीएससी नर्सिंग का पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय छात्रा के साथ एक अज्ञात युवक ने उसके किराए के कमरे में जबरन घुसकर दुष्कर्म जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक फरार हो गया. पुलिस दुष्कर्म का फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग साढ़े आठ बजे छात्रा अपने किराए के मकान के बाहर खड़ी थी। उसी समय एक अज्ञात युवक वहां आया और छात्रा से पानी पिने के लिए मांगने लगा। छात्रा ने बिना किसी संदेह के युवक की मदद के लिए कमरे के अंदर पानी लाने घुसी तभी आरोपी युवक भी उसके पीछे-पीछे कमरे के अंदर घुस गया और दरवाजा बंद कर मौके का फायदा उठाकर छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

छात्रा ने विरोध किया और चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन युवक ने उसका मुँह अपने हाथ से दबा दिया और धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो जान से मार देगा। भयभीत छात्रा किसी तरह से खुद को बचाने का प्रयास करती रही, लेकिन युवक ने जबरन घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़िता ने साहस जुटाकर कुनकुरी थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मामला दर्ज कर पुलिस जाँच में जुठ गई है, पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में युवक की पहचान और तलाश के लिए जुटी हुई है । साथ ही, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि युवक के बारे में कोई सुराग मिल सके।

इस मामले में जशपुर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-->