ब्रेकिंग जशपुर: बगीचा क्षेत्र में अवैध बोर खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, बोरिंग मशीन जब्त

छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र में अवैध बोर खनन का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बिना अनुमति के धड़ल्ले से बोरिंग का काम किया जा रहा था। क्षेत्र में लगातार हो रहे बेतहाशा बोर खनन के कारण भूजल स्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे जल संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है।

मामले की सूचना मिलने पर SDM के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक रामनाथ नेताम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से बोरिंग मशीन/गाड़ी को जब्त कर लिया। इसके बाद राजस्व निरीक्षक ने जब्त बोरिंग मशीन को विधिवत बगीचा थाने के सुपुर्द कर दिया है।

फिलहाल बगीचा पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति अवैध खनन या बोरिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

-->