ब्रेकिंग जशपुर – देर रात घर पर गिरा विशालकाय पेड़,घर पर सो रहे लोग बाल-बाल बचें, वन विभाग के प्रति ग्रामीणों का आक्रोश।

जशपुर जिले के सन्ना से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास शुक्रवार की देर रात एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया।जिससे घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।राहत की खबर यह है कि उक्त घटना के समय घर के अंदर 7 लोग सो रहे थे जिसमे सभी लोग सुरक्षित है।घटना की सूचना मिलते ही सरपंच औऱ स्थानीय लोग विशालकाय पेड़ को हटाने की कवायद में जुट गया है।पेड़ घर के अलावा आधा हिस्सा सड़क पर गिरा है जिससे सन्ना – छिछली, एकम्बा, डूमर कोना मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। आज रक्षा बंधन का त्यौहार है ऐसे में लोगो का आवागमन अधिक है इससे स्थानीय राहगीरों और एम्बुलेंस सहित अन्य वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मिली जानकारी अनुसार घटना शनिवार की सुबह करीब 3 बजे की है। इस समय परिवार के 7 लोग अपने घरों में सो रहे होते हैं और अचानक हल्की बारिश में पेड़ का गिरना एक बड़ी क्षति है ,पेड़ बिजली खंभा तोड़ते हुए रोड के उस पार स्थित एक घर में गिरा इससे जान माल का भी नुकसान हो सकता था। लेकिन घर का एक हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया है , घर में सो रहे लोग घटना से बाल बाल बचे, वहीं घर के स्वामी मुआवजे की मांग कर रहें है।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के सरपंच अरविंद कुजूर अपने प्रतिनिधियों के साथ घटना स्थल पहुंचकर पेड़ को हटाने की कयावद में जुट गए हैं। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए वन विभाग तथा राजस्व को सूचित किया है । लेकिन खबर लिखे जाने तक पेड़ हटाने की कार्यवाही नहीं की गई थी।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।ग्राम पंचायत सन्ना को 19 जुलाई 2025 को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (SDM) के यहां से ग्राम पंचायत सन्ना में भविष्य में क्षति पहुंचाने वाले 17 पेड़ों को काटने की अनुमति मिली थी जिसे वन विभाग सन्ना के द्वारा मार्किंग भी किया गया था जिसमें दो या तीन पेड़ों को काटा भी गया था लेकिन वन प्रेमियों के विरोध के बाद इसे रोक दिया गया है। हालांकि किनके द्वारा रोक लगाई गई है यह अभी तक जानकारी नहीं मिली है। स्थानीय ग्रामीण तथा मकान स्वामी व ग्रामीणों प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए सड़क किनारे खतरनाक पेड़ों की नियमित जांच व छंटाई की जाए। इससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं नहीं होंगी।

-->