जशपुर – जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से बडी खबर निकलकर आ रही हैं.खलिहान में रखे पैरावट में आग लग गई. देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई और धु धु कर जलने लगी. ग्रामीणों की सूचना पर फायरब्रिगेड की टीम ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है. अंदेशा लगाया जा रहा है कि आग को असामाजिक तत्वों ने लगाया होगा.
मिली जानकारी अनुसार पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बूढ़ाडाँड़ गांव के एक किसान के खलिहान में रखे पैरावट में आग लग गई. देखते ही देखते आग बेकाबू हो गया और खलिहान में रखे पैरावट पूरी तरह जलकर खाक हो गया.घंटो मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है. फिलहाल आग कैसे लगी इसकी जांच में पत्थलगांव पुलिस जुटी हुई है अंदेशा यह लगाया जा रहा है कि आग असामाजिक तत्वों ने लगाया होगा.
