ब्रेकिंग जशपुर : जहरीले सांप के काटने से बुजुर्ग की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले का पत्थलगांव में जहरीले सांप के काटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीती रात बुजुर्ग अपने घर में जमीन पर सो रहे थे, तभी जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के हीरापुर घरजियाबथान गांव की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

-->