
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का जशपुर प्रवास के दौरान बगीचा तहसील चौक में बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप जूदेव और मंडल युवामोर्चा ऋत्विक जैन के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने बताया कि कल सरगुजा में अनेक कार्यक्रम थे उसके बाद आज हमारा जशपुर प्रवास है। जशपुर जिला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गृह जिला है और स्व दिलीप सिंह जूदेव की तपोभूमि भी है। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा पार्टी का रीड की हड्डी है और पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा पूरे उत्साह के साथ काम कर रही है। इससे पता चलता है कि प्रदेश में साय सरकार का काम बहुत ही अच्छा चल रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से लगातार कांग्रेस पार्टी के हमलावर होने पर पलटवार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो राहुल टिकरिहा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी मुद्दा विहीन पार्टी है इनके पास कोई मुद्दा नही है तो मुझ पर चरित्र लांछन लगा कर मुझे बदनाम करने की साजिश रच रहे है। मुझ पर जो आरोप लगा रहे है वह चार साल पुराना मामला है। कांग्रेस वाले प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को नही छोड़ रहे है तो मैं तो पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता हु।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका जशपुर उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, विजआदित्य सिंह जूदेव, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा जी, मंडल महमंत्री पवन सिंह जी, राजकिशोर जायसवाल जी,बगीचा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रित्विक जैन, हेमंत भगत, संतोष गुप्ता,विवेक कुमार गुप्ता आकाश जायसवाल,नितिन गर्ग
