बगीचा – ”संकल्प से सिद्धि तक” कार्यक्रम के तहत बगीचा मंडल में हुआ बैठक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 9 जून सोमवार से ‘संकल्प से सिद्धि तक’ नामक विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के माध्यम से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता देशभर में केंद्र की मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का काम करेगी, साथ ही कांग्रेस शासन के दौरान हुई विफलताओं की भी जानकारी घर-घर जाकर बताएंगे. इस अभियान के दौरान भाजपा मोर्चा और प्रकोष्ठों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है ताकि सरकार की योजनाएं और नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें।

उसी के तारतम्य में आज बगीचा मंडल मे आज भारतीय जनता पार्टी मंडल बगीचा में संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के तहत आज मंडल स्तरीय बैठक और संकल्प का आयोजन किया था आने वाले कार्यक्रमों के बारे में सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. मोदी जी 11 वर्षों के कार्यकाल में किये गए कार्यो को जन जन तक पहुचानें के लिये रूपरेखा तय किया गया इस बैठक में भाजपा के जिला महामंत्री मुकेश शर्मा जी जिला उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता जी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष केशव प्रसाद यादव जी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष व जनपद सदस्य ललित नागेश जी संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती रीना बरला जी, सहसयोजक कुँवर यादव जी , महावीर यादव जी, मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक जी, महामंत्री पवन सिंह जी नगरपंचायत बगीचा के अध्यक्ष प्रभात सिदाम जी, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा जी जनपद के उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता जी पार्षद राजकिशोर जायसवाल जी एल आर चौहान जी जनपद सदस्य सविता नागेश जी भारत गुप्ता जी भगवानु यादव जी सुमित्रा सलाम जी दुर्गा शर्मा जी सभी शक्तिकेन्द्र के सयोजक व प्रभारी बूथ के सयोजक व प्रभारी उपस्थित रहे।

-->