बगीचा – झिंक्की में शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा को लेकर तौयारी जोरो पर,यहां धुमधाम से मनाया जाता दशहरा का पर्व है ।

शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा को लेकर सार्वजानिक दुर्गा पूजा समिति झिंक्की का बैठक सम्पन्न। इस दौरान समाज प्रमुखों के साथ साथ युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई जिसमें सर्वसम्मति से जगरनाथ भगत को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति झिंक्की का अध्यक्ष बनाया गया। दुर्गा पूजा समिति के कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता ने बताया कि इस बार युवाओं में दुर्गा पूजा और दशहरे को लेकर काफी उत्साह है। जिसमे सभी युवा साथी बढ़चढ़ कर अपनी सहभागिता निभा रहे है। हमारे यहां आसपास के गांवों से दशहरा (रावण दहन ) का कार्यक्रम देखने पहुंचे है जिसको लेकर अभी से तैयारी की जा रही है।

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति में इनको दी गई जिम्मेदारी जिसमें अध्यक्ष जगरनाथ भगत, उपाध्यक्ष बिहारी नागेश,सचिव शिवम गुप्ता,कोषध्यक्ष विकास गुप्ता, सहसचिव विशाल गुप्ता को बनाया गया है।

-->