बगीचा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के तहत मंदिर और सार्वजनिक स्थल पर स्वक्षछता अभियान।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जशपुर जिले के गांव – गांव में सेवा पखवाड़ा के तहत अभियान चलाकर स्वक्षछता, वृक्षारोपण एवं रक्तदान शिविर का कार्यक्रम रखा गया है। इस अवसर पर आज बगीचा के हनुमान मंदिर,गायत्री मंदिर, शीतला मंदिर के साथ सार्वजनिक स्थल का साफ सफ़ाई कर स्वक्षछता का संदेश देकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।

भाजपा के जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन है उनके जन्मदिन पर उनके स्वस्थ दीर्घायु होने का कामना करते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विश्वगुरू की ओर अग्रसर है यह हम सब के लिए गौरव की बात हैं। इस अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमे, स्वक्षछता, वृक्षारोपण, रक्तदान कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा।

इस दौरान बीजेपी जिला महामंत्री मुकेश शर्मा,शंकर गुप्ता,वरुण जैन सह कोषध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा,राम सलोने मिश्रा, मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक, महामंत्री पवन सिंह,राजकिशोर जायसवाल,पार्षद,सज्जन जैन, एलआर चौहान,अनिमा,महेन्द्र सिंह, दुर्गा शर्मा,ऋत्विक जैन, संतोष गुप्ता, नितिन अग्रवाल, जीतू गुप्ता, जगदीश गुप्ता, आमजन मानस एवं स्वक्षछता दीदियों ने स्वक्षछता कार्यक्रम में भाग लिया।

-->