बगीचा – मानवता की मिसाल :- बस छूट जाने से कड़ाके के ठंड में बैठी थीं युवती,उपसरपंच ने प्रशासन को दिया सूचना मौके पर पहुँचे तहसीलदार….

बगीचा जनपद ऑफिस के सामने एक युवती जो सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत डोभ गांव की रहने वाली है जिनका बस छूट जाने से कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे एक साल के सहारे भूखी प्यासी बैठी थी। और संकोज वश किसी से कुछ नही कह रही थीं। तब उस युवती को ठंड से कांपते देख बुटंगा उपसरपंच राजू शर्मा की नजर पड़ी। उन्होंने मानवता की मिसाल पेश करते हुए युवती ने बताया कि वह सन्ना थाना क्षेत्र के डोभ गांव की रहने वाली है बस छूट जाने से वह अपने घर नही जा पाई। और यहां कोई उनके परिचित का नही होने से ठंड में बैठी है।

तब राजू शर्मा ने बगीचा तहसीलदार महेश्वर उइके को इस बात की जानकारी दिया। सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे और युवती को बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात रुकने और भोजन का व्यवस्था कराया और बगीचा पुलिस को जानकारी दिया। युवती कॉफी डरे हुए थी जिसे तहसीलदार और डॉक्टर जायसवाल ने भरोसा दिलाया कि आप यहां पूरी तरह से सुरक्षित है। कल सुबह आपको बस से आपके गांव तक पहुंचा देंगे।

-->