बगीचा – झिंक्की में नवरात्रि पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु।

आज निकली ग्राम पंचायत झिक्की कलश यात्रा में भक्त गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ नदी घाट पहुंचे और जल भरकर दुर्गा पंडाल लौटे। इस दौरान काफी संख्या मे महिला पुरुष और युवतियों ने मां दुर्गा के भजनों पर नृत्य कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

पंडालों को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया है, जिससे रात में खूबसूरती देखते ही बनती है। ग्राम झिक्की के दुर्गा पूजा को देखने के लिए आसपास के गांव से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। प्रतिदिन पंडाल मे गरबा एंव जगराता का आयोजन किया जा रहा है। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जगरनाथ भगत एंव उपाध्यक्ष बिहारी नागेश ने बताया कि इस बार युवाओं में दुर्गा पूजा और दशहरे को लेकर काफी उत्साह है। जिसमे सभी युवा साथी बढ़चढ़ कर अपनी सहभागिता निभा रहे है। हमारे यहां आसपास के गांवों से दशहरा (रावण दहन ) का कार्यक्रम देखने पहुंचते है जिसको लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है।

-->