रोबिट गुप्ता – बलरामपुर में तेज रफ्तार डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. टैंकर की पलटने से डीजल सड़क पर बहने लगा जिसे लूटने ग्रामीणों के बीच होड़ मच गई.

घटना बलरामपुर जिले के फूलीडूमर घाटी में घटी जहाँ एक अनियंत्रित डीजल टैंकर के पलट जाने से भारी अफरातफरी मच गई. घटना के बाद आग लगने का खतरा था जिसे नजरअंदाज कर ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर डीजल लूटने में लगे रहे देखते ही देखते ग्रामीणों का हुजूम लग गया सभी अपने अपने घरों से बर्तन बाल्टी लेकर डीजल एकत्रित करने लगे.
