गैस रिसाव से इस्पात संयंत्र में फिर से एक बड़ा हादसा हुआ है, हादसे में 3 मजदूर गम्भीर रूप से घायल है,घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

प्रशांत – जहरीली गैस रिसाव से भिलाई इस्पात संयंत्र में फिर एक बड़ा हादसा हुआ हैं. एशिया के सबसे बड़े स्टील प्लांट भिलाई इस्पात संयंत्र में ब्लास्ट फर्नेश में गैस रिसाव हुआ है, इसके चपेट में तीन मजदूर आ गए गैस रिसाव के कारण सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है और सभी को तत्काल सेल के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.आपको बता दे कि बीएसपी का ब्लास्ट फर्नेश-6 में कैपिटल रिपेयर चल रहा था और इसको चालू करने के पहले ही फर्नेश का स्टोव हिट हो गया और स्टोर नंबर 18 में गैस रिसाव होने लगा जिससे तीन मजदूर मोहम्मद मेराज ,हरि चरण और मोहनलाल गुप्ता बुरी तरह से घायल हो गए, घायलों को प्रारंभिक उपचार देने के बाद तत्काल सेल के सैक्टर 9 के आईसीयू में एडमिट कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है.

-->