कनकपुर हाई स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न छात्राओं में उत्साह, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया हौसला

जनपद पंचायत रामचंद्रपुर अंतर्गत कनकपुर हाई स्कूल में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिल वितरण का कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों, विद्यालय परिवार तथा छात्राओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत रूप से की गई। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ी राजकीय गीत का सुमधुर प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसने उपस्थित जनों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अनूप तिवारी व विशिष्ठ अतिथिगण
जनपद उपाध्यक्ष श्री सुनील तिवारी
वरिष्ठ भाजपा नेता श्री जयप्रकाश गुप्ता
नगर पालिका रामानुजगंज के विधायक प्रतिनिधि श्री शैलेश गुप्ता
रामानुजगंज मंडल अध्यक्ष श्री सीताराम गुप्ता
विधायक प्रतिनिधि (जनपद पंचायत रामचंद्रपुर) श्री अनोज यादव
जनपद सदस्य श्री राजकुमार यादव व अशरफी यादव तथा
विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुशवाहा
पार्षद श्री पवन गुप्ता, श्री रामावतार यादव, श्री रामप्रवेश सिंह, श्री शिवकुमार यादव, श्री कपिलदेव सिंह, श्री राजेश सिंह
साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएँ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

-->