ब्रेकिंग न्यूज – मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत, पैसे लेते फुटेज कैमरे में कैद, तहसील ऑफिस में पदस्थ है बाबू।

रोबिट गुप्ता- मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम से रिश्वत लेने का मामला सामने आया है. मामला बलरामपुर जिले का बताया जा रहा है जहां तहसीलदार का बाबु मृतक के परिजन से मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर 200 रुपए का रिश्वत लिया हैं. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं।

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज तहसीलदार कार्यालय का बाबू रामधन यादव जो कि सहायक ग्रेड 3 के पोस्ट पर पदस्थ हैं. मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर 200 रूपए का रिश्वत लिया है जिसका बाकायदा पीड़ित ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है.

पीड़ित ने बताया कि मुझे एक माह से तहसील के बाबु द्वारा घुमाया जा रहा था. उसके बाद मुझे कहा कि 200 रूपए दोगे तभी तुम्हारा प्रमाणपत्र मिलेगा नही तो घूमते रह जाओगे.थक हारकर मृतक के परिजन ने तहसील ऑफिस के बाबू रामधनी यादव को 200 रूपए दिया तब बाबू ने कहा कि मंगलवार को आकार ले जाना अपना प्रमाण पत्र।

-->