अजय सूर्यवंशी – जिले के तुमला थाना क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर आ रहा है जहां तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे पलट गया. ट्रक के पलटने से ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत की खबर आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में आयरन का चूरा लोड था जो उड़ीसा से रायगढ़ के लिए निकली थी. आज सुबह करीब 9:30 बजे तुमला थाना क्षेत्र के खुडसेरा गांव में हुआ है.
