रोबिट गुप्ता बलरामपुर – छत्तीसगढ़ की महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आज सड़क हादसे का शिकार हो गई. बलरामपुर जिले के राजपुर में यह सड़क हादसा हुआ. एनएच 343 पर हाइवा ट्रक से बचने फॉलो वाहन के ड्राइवर ने ब्रेक लगाया उसके बाद मंत्री राजवाड़े के काफ़िले की चार गाड़ियां आपस में टकरा गई.
इस हादसे में मंत्री राजवाड़े की कार भी काफिले का एक कार में टकरा गया. हालांकि इस हादसे में पूरी तरह सुरक्षित है. वह दूसरे वाहन से कार्यक्रम में शामिल होने निकल गई.
मिली जानकारी के अनुसार मंत्री राजवाड़े कुसमी में आयोजित फुटबॉल मैच के समापन समारोह कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी. इस दौरान एक हाइवा वाहन से बचाने के चक्कर मे सड़क हादसा का शिकार हो गई. हादसे के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का राजपुर के अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच की उसके बाद मंत्री जी कार्यक्रम के लिए रवाना हो गई।
