छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए शासन के नियमों की अनदेखी कर अपात्र लोगों को फर्जी दस्तावेज से भर्ती करने पर अभ्यर्थियों में आक्रोश व्याप्त है, पीड़ित अभ्यर्थियों ने एसडीएम पत्थलगांव में शिकायत दर्ज कराया है और जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है.

जिले के पत्थलगांव तहसील में इन दिनों आंगनबाड़ी केंद्रों पर सहायिका की भर्ती हो रही है। इसके लिए अभ्यर्थियों को स्थानीय होने की अनिवार्यता की गई है। लेकिन पीड़ित अभ्यर्थियों ने ग्राम पंचायत सरपंच के ऊपर अपने चहेते अभ्यर्थी के लिए फर्जी दस्तावेज उपलब्ध करा देने का आरोप है.मामला पत्थलगांव के ग्राम पंचायत जोराडोल सहित अनेक आंगनबाड़ी केंद्र में ऐसे ही मामले सामने आए हैं।
इन शिकायतों को सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने काफी गंभीरता से लिया है।
उन्होंने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर ऐसे मामलों की सुक्ष्म जांच कर दोषी सरपंच के विरुद्ध भी दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम पत्थलगांव आकांक्षा त्रिपाठी में इस मामले में कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है.सरपंच के ऊपर फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाने का आरोप है वैसे सरपंच को निवास बनाने का अधिकार है. मामला चूंकि महिला बाल विकास का है तो शिकायत को विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है जांच के दोषियों पर कार्यवाही की जायेगी।
जोराडोल के सरपंच ने अपना पक्ष रखा और कहा कि जिनका हुआ है ओ पिछले दो साल से गांव में निवास कर रही है सभी लोग मेरे लिए एक समान है मैने कोई गलत दस्तावेज नही बनाया है मेरे ऊपर झूठा आरोप लगा रहे है।
