कार्तिक मास में भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु, पमशाला के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में गूंज रहे भजन-कीर्तन के स्वर

जशपुर जिले के ईब नदी तट स्थित पमशाला के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में कार्तिक मास के पावन अवसर पर महीने भर चलने वाला भजन-कीर्तन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है।यह आयोजन अखिल भारतीय कंवर समाज पमशाला द्वारा आयोजित किया गया है।यह आयोजन कार्तिक मास के पावन अवसर पर 27 अक्टूबर से शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन 24 नवंबर तक चलेगा। यहां प्रतिदिन सुबह 8 बजे और शाम 5 बजे से क्षेत्र की विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी जा रही है। भगवान श्री राधा-कृष्ण की भक्ति में श्रद्धालु लीन नजर आ रहे हैं और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो रहा है।

इस धार्मिक आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी एवं अखिल भारतीय कंवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या साय ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं और कीर्तन मंडलियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

अखिल भारतीय कंवर समाज, पमशाला के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोग सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं।

कार्तिक मास के इस पावन अवसर पर पमशाला का श्री राधा-कृष्ण मंदिर आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक साधना का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। 24 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह और शाम यहां भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान श्री राधा-कृष्ण की आराधना की जाएगी।

-->