ब्रेकिंग जशपुर – दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल, सिरफिरे पति ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट, घटना को अंजाम दे हुआ फरार।

जशपुर – जशपुर जिले के कोतबा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है.घरेलू विवाद को लेकर पति ने अपनी पत्नी औऱ सास को मौत के घाट उतार दिया.कोतबा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

मिली जानकारी अनुसार कोतबा थाना क्षेत्र अंतर्गत खजरीढाप गांव में दोहरा हत्याकांड से गांव में दहशत का माहौल है.पारिवारिक विवाद के चलते सिरफिरे पति ख़िरसागर ने अपनी पत्नी और सास को डंडे से पिट-पिट कर मौत के घाट उतार दिया घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना पर कोतबा आरोपी ख़िरसागर की पतासाजी में जुट गई है.

 

-->