गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर SDM समीर बड़ा ने ली बैठक, शाम 5 बजे निर्धारित हुआ समय

बगीचा। जशपुर जिले के बगीचा अनुविभाग में गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज एसडीएम समीर बड़ा ने क्षेत्र की सभी गणेश पूजा समितियों के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं एवं दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रशासन और गणेश पूजा समितियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। एसडीएम समीर बड़ा ने सभी समितियों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से विसर्जन कार्यक्रम संपन्न कराएं।

बैठक में सर्वसम्मति से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का समय शाम 5 बजे निर्धारित किया गया। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने की बात कही गई।

एसडीएम समीर बड़ा ने गणेश पूजा समितियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से गणेश उत्सव को शांति, भाईचारे और उत्साह के साथ संपन्न कराया जा सकता है। इस दौरान नगर पंचायत सीएमओ क्षितिज कुमार सिंह, दिलाप कोसले SDOP, रोहित गुप्ता तहसीलदार एवं सभी गणेश पूजा समितियों के पदाधिकारि उपस्थित रहे।

बैठक में शामिल गणेश पूजा समितियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रशासन और समितियों के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में गणेश प्रतिमा विसर्जन संपन्न होने की उम्मीद है।

-->