ब्रेकिंग जशपुर – तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बैंक कर्मी की मौत, पीछे से मारी जोरदार टक्कर

जशपुर। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के चिड़रापारा में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार बैंक कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान चरखापारा ग्रामीण बैंक में क्लर्क के पद पर पदस्थ बैंक कर्मी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बैंक कर्मी स्कूटी से बैंक जा रहे थे। इसी दौरान चिड़रापारा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बैंक कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

-->