सालों से पी रहे है गर्म पानी हड़हीतरपारा गांव के आदिवासी, बिगड़ती सेहत पर प्रशासन की अनदेखी,कई लोग हो गए विकलांग, दाँत भी हो रहा खराब।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के एक ऐसे गाँव की कहानी दिखाने जा रहे हैं जहा पंद्रह साल से लोग पीने के लिए बोरिंग से निकल रहे गर्म पानी का उपयोग कर रहे हैं। इस गाँव में पानी की कमी दूर करने के लिए बोरिंग तो किया गया, लेकिन इसके दुष्प्रभाव से अब ग्रामीणों की सेहत लगातार बिगड़ रही है। आइए जानते हैं इस खास रिपोर्ट में


रामचंद्रपुर जनपद से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर यह गांव ग्राम पंचायत हड़हितर पारा जहां आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं। आज से पंद्रह साल पहले पानी की समस्या को दूर करने के लिए यहाँ बोरिंग किया गया, लेकिन इस बोरिंग से निकला पानी पीने के लिए सामान्य नहीं बल्कि गर्म था पहले तो यहाँ के लोगों ने इसे राहत के रूप में देखा क्योंकि अब उन्हें दूसरे गाँव में पानी के लिए नहीं जाना पड़ता था, लेकिन धीरे-धीरे इस पानी ने उनकी सेहत पर गंभीर असर डालना शुरू कर दिया।

गांव के लोगो ने बताया कि यहाँ तक कि नवजात बच्चों पर भी इस पानी का असर दिखाई दे रहा है इस गाँव में जन्म लेने वाले बच्चे कमजोर जन्म हो रहे हैं और जैसे-जैसे वे बड़े होते हैं, उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है एक 14 साल की बच्ची, जो पहले स्वस्थ थी, धीरे-धीरे विकलांग हो गई लड़की के पिता ने बताया हम अपनी बच्ची को डॉक्टर के पास ले गए थे। डॉक्टर ने भी यही कहा कि इस पानी की वजह से उसकी हालत बिगड़ी है अच्छा पानी उपयोग नहीं करने के वजह से वह विकलांग हो गई है।

गाँव के प्राथमिक स्कूल और आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों को भी इस पानी का उपयोग करना पड़ता है। बच्चों ने बताया कि गर्म पानी पीने से उनकी सेहत पर असर पड़ता है, उनके दांत काले हो रहे हैं और वे बार-बार बीमार पड़ते हैं। हड़हितर पारा की इस गंभीर समस्या पर अब तक किसी भी विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद, न तो कोई समाधान निकाला और न ही शिक्षा विभाग ने यहाँ पढ़ने वाले बच्चों के लिए शुद्ध पानी का इंतजाम किया है।

 

ग्रामीणों ने बताया कि हमारे पारा में कई लोग बीमार रहने लगे हैं, दांत काले पड़ गए हैं, शरीर कमजोर हो गया है। कई बार शिकायत की है, पानी का सैंपल भी भेजा गया, पर अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

01 सरकार द्वारा नल-जल योजना के तहत गांव-गांव शुद्ध जल पहुंचाने की योजना शुरू की, लेकिन ये योजना आज तक इस गाँव के हड़हितर पारा नहीं पहुंच पाई है

02 ग्राम पंचायत चाकी हड़हितर पारा मैं ग्रामीणों द्वारा खुद से भी हैंड पंप का खुदाई करवाया गया था उसमें भी गर्म पानी निकाला मजबूरन स्थानीय लोगो को पानी पीना पड़ता है।

-->