बिग ब्रेकिंग – दर्दनाक सड़क हादसा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक और स्कूटी सवार को मारी टक्कर,हादसे में 1 की मौत 3 लोग गम्भीर रूप से घायल, आक्रोशित भीड़ ने स्कॉर्पियो वाहन को आग के हवाले किया,

मनोज तिवारी – बिग ब्रेकिंग तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक और स्कूटी को रौंदा दिया इस दर्दनाक हादसे में दो पहिया वाहन में सवार एक की मौके पर हुई मौत वहीं तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल होने की खबर आ रही है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों की भीड़ ने स्कॉर्पियो में आग लगा दी जिससे स्कॉर्पियो वाहन धू-धू कर जलने लगी। घटना सरगुजा जिले के दरिमा मुख्य मार्ग कंठी गांव का मामला बताया जा रहा है,  घटना के बाद वाहन में आग लगाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही हैं। स्कॉर्पियो वाहन चालक गिरफ्तार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

-->