प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक ने दी बधाई

बगीचा। प्रधानमंत्री Narendra Modi के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर हरीश आरिक बगीचा स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के उनके संकल्प की निरंतर सफलता के लिए विशेष प्रार्थना की। साथ ही देश की उन्नति, समृद्धि और विकसित भारत के लक्ष्य की सिद्धि की भी कामना की।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को वैश्विक मंच पर नई पहचान और सम्मान दिलाया है। आज भारत विश्व की प्रमुख शक्तियों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है। हम सभी उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन की कामना करते हैं ताकि वे निरंतर राष्ट्रसेवा करते हुए देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहें।”

हरीश आरिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, समर्पण और सुशासन का प्रतीक रहा है, जिसने देशवासियों में आत्मविश्वास का संचार किया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर को भारत के विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए युग का प्रतीक बताया।

-->