जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक युवती ने मोबाइल टॉवर पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना थाना परिसर में लगे मोबाइल टॉवर की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार वह पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। बताया जा रहा है कि युवती मोबाइल पर फांसी लगाने से जुड़े वीडियो भी अक्सर देखा करती थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को टॉवर से नीचे उतारा गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल कुनकुरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई
