जशपुर – सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा अभियान के तहत बगीचा में विशाल हेलमेट बाइक रैली का आयोजन

जशपुर जिले के बगीचा में सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा अभियान के तहत आज विशाल हेलमेट बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने किया। रैली की शुरुआत बगीचा के स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान से हुई। इसके बाद रैली तहसील चौक और बस स्टैंड से होते हुए वापस स्कूल मैदान में पहुंचकर जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को शपथ दिलाकर कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।रैली में शामिल लोगों ने हेलमेट पहनकर सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की।

इस मौके पर एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा अभियान के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और नियमों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से वृहद स्तर पर हेलमेट बाइक रैली निकाली गई है।
उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के आंकड़ों को कम करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। सड़क हादसों में सामने आए आंकड़ों के अनुसार अधिकांश मौतें सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से होती हैं। इसलिए वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग बेहद जरूरी है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित सफर अपनाने की अपील की।

 

-->