जशपुर जिले का बगीचा थाना क्षेत्र के गुरमाकोना गांव में आज सुबह शौच के लिए गई वृद्ध महिला का शव घर के पास बने तालाब में तैरते मिली, महिला का शव देखकर मचा हड़कंप बगीचा पुलिस जांच में जुटी।

बगीचा थाना प्रभारी आरएस पैंकरा ने बताया कि आज सुबह सुबह घर से शौच के लिए निकली 71 वर्षीय महिला फुलमैत बाई का पैर फिसलने से तालाब में डूबकर मौत हो गई. मामला बगीचा थाना क्षेत्र के गुरूमहाकोना गांव का है. बगीचा पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
