पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत की खुशी में आज बगीचा बस स्टैंड में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान झालमूड़ी का आयोजन किया गया, आतिशबाजी की गई और लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर जीत का उत्सव मनाया गया।

शाम करीब 6 बजे बगीचा बस स्टैंड में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित हुए, जहां जीत की खुशी में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की।
इस मौके पर झालमूड़ी का भी विशेष आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत है। पूरे कार्यक्रम के दौरान बस स्टैंड क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा और समर्थकों ने जीत का उत्साह साझा किया।
भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की यह जीत ऐतिहासिक है और यह जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में पार्टी ने मजबूत रणनीति और जनसमर्थन के दम पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने आगे कहा कि “मोदी जी ने झालमूड़ी खाकर टीएमसी का झाल बजा दिया”, और यह परिणाम बताता है कि जनता बदलाव चाहती है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री मुकेश शर्मा जी जिला भाजपा नेता शंकर प्रसाद गुप्ता जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक जी भाजपा मंडल महामंत्री पवन सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम जी भाजपा नेता रामसलोने मिश्रा जी, श्रीमती रीना बरला जी, अहिल्या यादव जी भाजयुमो जिला मंत्री रित्विक जैन,जिला कार्यकारणी सदस्य संतोष गुप्ता,बगीचा युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम जिंदल, महामंत्री विवेक गुप्ता, नितिन गर्ग,आकाश जायसवाल,दीपक जायसवाल।

