
जशपुर।अपनी सादगी और जनसरोकारों के लिए पहचाने जाने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने इस वर्ष भी अपना जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। उन्होंने राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले बिरहोर परिवार के बीच पहुंचकर केक काटा और उनके साथ भोजन कर खुशी साझा की।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ जशपुर में केक काटने के बाद सालिक साय अपने गृह ब्लॉक के बटईकेला पंचायत अंतर्गत बिरहोर बस्ती पहुंचे। यहां उन्होंने बिरहोर परिवारों के साथ समय बिताया और उनके साथ बैठकर भोजन किया। इस पहल को लोगों ने उनकी संवेदनशीलता और सामाजिक जुड़ाव का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें जिला मंत्री आलोक सारथी, लुड़ेग तमता मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, पत्थलगांव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हेमंत बंजारा, कांसाबेल मंडल महामंत्री समरजीत चांद, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव, जनपद पंचायत सदस्य महेश नाग, अमित जिंदल, पवन यादव, सुदर्शन पैंकरा, बटईकेला सरपंच मुक्ति देवी, परमेश्वर चक्रेश, नीलांचल सिंह, बलेश्वर चक्रेश, आलोक गर्ग, धनंजय तिवारी, मुकेश यादव, अरविंद स्वर्णकार, पवन गुप्ता बिट्टू और अमित पारिक सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
