ब्रेकिंग जशपुर – BJP ने सभी जिलों में भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षो की सूची किया जारी,सुरेंद्र गुप्ता को मिली जशपुर की जिम्मेदारी…

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती के लिए विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों की नियुक्ति की है, जिसमें हाल ही में जशपुर जिले से सुरेंद्र गुप्ता को भूतपूर्व सैनिक मोर्चा से जिलाध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्तियां पार्टी के आंतरिक सांगठनिक ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई हैं।

भाजपा का यह निर्णय पूरी तरह चुनावी रणनीति से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। पार्टी आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी अभी से मजबूत करना चाहती है। जिलाध्यक्ष संगठन की रीढ़ माने जाते हैं। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने, सदस्यता अभियान चलाने, कार्यक्रमों का संचालन करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अहम होगी।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी पार्टी ने दी है उसके लिए मैं सभी शीर्ष नेताओं का आभार प्रकट करता हूं। और अपनी कर्तव्य को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा ।

-->