
जशपुर जिले के बगीचा दोड़की नदी के किनारे में आज वार्षिक जतरा मेला का भव्य उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम,भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा के हाथों फीता काटकर प्रारंभ किया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर गुप्ता, सोनू गुप्ता, अंजनी सिंह, पूर्व पार्षद गुड्डू मिश्रा उपस्थित रहे। यह मेला आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक नृत्य और मेल-मिलाप का एक प्रमुख केंद्र है, जहाँ स्थानीय लोगों के साथ ही जिले के अन्य ब्लाक से भी लोग बड़ी संख्या में भागीदारी करते हैं। और मेले का अपने परिवार के साथ आनंद लेते है।
मेले में प्रमुख आकर्षण :- मेला में आधुनिक झूले, मौत कुआं, जलपरी घर,भूतिया घर,बच्चों के लिए वाटर बोट,झूले मिक्की माउस,जम्पिंग झूला, स्थानीय उत्पाद, और विशेष प्रकार की दुकानें मुख्य आकर्षण का केंद्र है।
