ब्रेकिंग न्यूज – ग्रामीण के हत्या के आरोप में एसडीएम सहित चार लोगों की हुई गिरफ्तारी,

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है. जहां एसडीएम करुण कुमार डहरिया पर एक बुजुर्ग की हत्या का गंभीर आरोप लगा है. SDM डहरिया और उनकी टीम कुसमी थाना क्षेत्र में अवैध उत्खनन रोकने पहुंचे थे. आरोप है कि इस दौरान उनकी टीम ने ग्रामीणों के साथ बिना कोई पूछताछ किए सीधे मारपीट शुरू कर दी. वहीं इस मामले में अब SDM करुण डहरिया समेत तीन लोगों पर FIR दर्ज की गई है.

SDM करुण डहरिया गिरफ्तार
इसके साथ ही SDM करुण डहरिया को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. उसके साथ विक्की सिंह उर्फ़ म अजय सिंह, मंजीत यादव और सुदीप यादव के खिलाफ भी हत्या के आरोप में धारा 103 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है.

यह पूरा मामला बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र का है. जहाँ रात में बक्साइट के अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचे थे. जानकारी के मुताबिक एसडीएम थार वाहन में थे और उनके साथ तहसीलदार समेत तीन अन्य लोग भी मौजूद थे.आरोप है कि कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों के साथ मारपीट हुई. इस दौरान करौधा थाना क्षेत्र के हंसपुर गांव के रहने वाले एक ग्रामीण की मौत हो गई. जबकि कुछ अन्य ग्रामीण घायल हो गए थे।

मृतक 62 वर्षीय रामनरेश का शव कुसमी अस्पताल में रखा गया था जिसे पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया है. दो अन्य ग्रामीण घायल है जिनका कुसमी अस्पताल में उपचार जारी है। इस मामले में पुलिस जांच के बाद कुसमी के एसडीएम करुण डहरिया सहित 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.जिसकी पुष्टि जिले के पुलिस अधीक्षक ने की है। इस घटना को लेकर लोग सड़कों पर भी उतरे और चक्का जाम कर नारेबाजी की. मामले को लेकर प्रशासन में भी हलचल है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. वही प्रशासन ने मृतक के परिजन को तात्कालिक सहायता राशि 1 लाख रुपये प्रदान की है।

-->