ब्रेकिंग जशपुर – जमीन बिक्री में मिले पैसे की लेनदेन में पिता,माता और भाई ने पेट्रोल डालकर मारा माचिस।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का नारायणपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है। मामला दो साल पूर्व जमीन बिक्री से मिले रूपए में पीड़ित बेटा कौशल यादव द्वारा अपने हिस्से का रकम मांगने पर उसका पिता,माता और छोटे भाई ने मारपीट कर कौशल यादव के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर माचिस से आग लगा दिया। उक्त घटना में पीड़ित बेटा गम्भीर रूप से झुलस गया जिसे गम्भीर हालात में अम्बिकापुर होलीक्रास अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रार्थिया पत्नी के शिकायत पर उसके पीड़ित के पिता,माता और छोटे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पाटनवार ने बताया कि जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी की एक व्यक्ति के ऊपर पेट्रोल डालकर माचिस से जलाने की घटना सामने आई थी। जिस पर अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया। जांच में यह बात सामने आया कि मामला संपति विवाद को लेकर है जिस पर तीनों आरोपी पिता शंकर यादव,माता चंद्रमुनी भगत भाई अंकुश यादव को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 296,351(3),115(2),109(1),3 (5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

-->