बगीचा रौनी घाट पर समीम बस जो कि बगीचा से कुसमी चलती है का दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। JLG कंपन्नी का एजाक्स ट्रक जो निर्माणाधीन सड़क के नाली निर्माण का कार्य कर रही है। बस को टक्कर मार दी आमने सामने हादसे में बस का सामने हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। हादसे के समय बस में करीब 40 से 50 लोग सवार थे, खबर लिखे जाने तक 19 लोगो को बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे के बाद मौके से बस का चालक और खलासी मौके से फरार हो गया। वही JLG कंपनी के ड्राइवर भी फरार बताए जा रहे है। घटना के बाद रौनी घाट पर जाम लग गया। पत्रकार द्वारा ट्रक ड्राइवर का नाम पूछने पर JLG कंपनी के सुपरवाइजर ने दबंगई दिखाते हुए पत्रकार का मोबाइल छीन कर जमीन पर पटक दिया। जिससे घटना स्थल पर हादसे में शिकार हुए लोगो के परिजनों ने इसका विरोध किया। और JLG कम्पनी के सुपरवाइजर पर कार्यवाही की मांग कर रहे है। आरोप यह भी है कि सुपरवाइजर से पुलिस ने जब ड्राइवर का नाम पूछा और नम्बर तो उनको भी टालमटोल करते रहे।
