ब्रेकिंग न्यूज – 26 जनवरी के अवसर पर नागरिक और प्रशासन के बीच खेला गया सद्भावना क्रिकेट मैच…

स्थानीय प्रशासन एवं बगीचा के नागरिकों के बीच गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन, स्थानीय प्रशासन बगीचा द्वारा आयोजित की गई है। बगीचा एसडीएम प्रदीप राठिया ने इस सद्भावना मैच के सम्बंध में बताया कि आपसी सद्भाव को मजबूत करने के साथ खेल प्रेमियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन किया जा रहा है। इससे प्रशासन के प्रति आम नागरिकों का विश्वास बढ़ेगा जिससे प्रशासन संतुलन बनाकर जनहित में बेहतर कार्य कर पायेगी।

आज बगीचा में 26 जनवरी के उपलक्ष में प्रशासनिक इलेवन एवं नागरिक इलेवन के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया। प्रशासनिक इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुना और 12 ओवरों में 98 रनों का लक्ष्य रखा। प्रशासनिक इलेवन के कप्तान एसडीएम बगीचा प्रदीप कुमार राठिया, उप कप्तान CEO विनोद सिंह, तहसीलदार महेश्वर उइके,नायब तहसीलदार शुशील शुक्ला, CMO क्षितिज कुमार सिंह, कृष्ण कुमार राठौर, कुलदीप गुप्ता, अनिल मिर्रे, रोहित गुप्ता, दीपक बाबू, सनथ कुमार।

प्रशासनिक इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निश्चित 12 ओवर में अपने 7 विकेट खोकर 98 रनों का लक्ष्य रखा l जिसका पीछे करने उतरी नागरिक इलेवन की टीम 6 ओवर में ही यह लक्ष्य हासिल कर लियाl मैच के मैन ऑफ द मैच नितिन शर्मा रहे l जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 75 रनों की पारी खेली l

नागरिक इलेवन की टीम इस प्रकार है :- प्रभात सिदाम कप्तान अध्यक्ष नगर पंचायत बगीचा, उप कप्तान दिनेश शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत बगीचा, वरुण जैन, राजकिशोर जायसवाल,अजय सुर्यवंशी, नितिन शर्मा, वैभव गुप्ता, नवीन प्रजापति, रुपेश अग्रवाल, विकास शर्मा, श्रेया जयसवाल। मैच उपरांत विजेता एवं उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान किया गया l

इस अवसर पर अतिथि के रुप में बीजेपी के वरिष्ठ नेता शंकर गुप्ता जी,अवधूत गुप्ता जी,पंकज जैन, दुर्गा शर्मा, सहित बड़ी संख्या में दर्शकगण उपस्थित रहे।

-->