छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले के फरसाबहार माटी पहाड़ छर्रा से जशपुर जाने वाली यात्री बस पूरी तरह पलट गई है। हादसे में यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, इस बस में लगभग दो दर्जन से अधिक सवारी मौजूद थे ।
घटना अकीरा से तपकरा के बीच बाघमारा के पास हुई । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की रफ्तार तेज थी ।इसी दौरान सामने में एक कुत्ता आ गया और उसी कुत्ते को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में हांलाकि किसी को ज्यादा गभीर चोटें नहीं आयी है लेकिन घटना के बाद यहाँ चीख पुकार मच गई और कई घायलों को आनन फानन में निजी वाहन ने अस्पताल भेजा गया। जहाँ उनका उपचार जारी है।
