
बगीचा – आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा चलाए जा रहे 20 सूत्रीय कार्यक्रम अंतर्गत माँ मैत्रायणी योगिनी जी के निर्वाण दिवस के अवसर पर श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा – “औघड़ की तकिया” बगीचा जिला – जशपुर, (छत्तीसगढ़)
की ओर से गरीब स्कूली 25 छात्र – छात्राओं को टोपी, मोजा व बिस्किट तथा 50 गरीब पहाड़ी कोरवा महिला पुरूषों को कम्बल वितरित किया गया।
आज माँ मैत्रायणी योगिनी जी के निर्वाण दिवस के अवसर पर समूह शाखा बगीचा के महिला संगठन द्वारा नगर पंचायत बगीचा के प्राथमिक शाला – गांग झरिया में सर्वप्रथम परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परम् पूज्य गुरुपद संभव राम जी के तेल चित्र पर पूजन, आरती, जयकारा, व प्रसाद वितरण पश्चात 25 गरीब छात्र छात्राओं को ठंड से बचने हेतु टोपी, मोजा एवं खाने के लिए बिस्किट का वितरण किया गया।

समूह शाखा – “औघड़ की तकिया” बगीचा के द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम के तृतीय चरण में ग्राम सलखाडांड के दर्रिपारा में सर्वप्रथम अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं गुरुपद संभव राम जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण पूजन आरती जयकारा एवं प्रसाद वितरण पश्चात गरीब पहाड़ी कोरवा महिला पुरुषों के बीच 50 कम्बल वितरित किया गया। ज्ञात हो की पूर्व में भी दो चरणों में 260 कंबल का वितरण किया जा चुका है इस तरह कुल मिलाकर समूह शाखा बगीचा द्वारा अब तक 310 कंबल वितरित किया गया।
आज सर्वप्रथम समूह शाखा बगीचा में माँ मैत्रायणी योगिनी जी के तेल चित्र पर पूजन आरती पश्चात सफल योनि का पाठ के उपरान्त मिठाई एवं फल प्रसाद का वितरण किया गया तथा दोपहर का प्रसाद पाकर शाखा के सभी महिला पुरुष मिलकर उपरोक्त कार्यक्रम को संपन्न किए।
उक्त वितरण कार्यक्रम में समूह शाखा बगीचा के उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, मंत्री भगवान राम गुप्ता, कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, संयुक्तमंत्री अवधूत कुमार गुप्ता, राजेंद्र कृष्ण गुप्ता, अमृत यादव, अभिजीत गुप्ता, महिला संगठन के सुप्रिया गुप्ता,भाग्यमणि देवी, संतोष शर्मा, नीलावती देवी, सुभद्रा गुप्ता, दोनों सुनीता गुप्ता, प्रमिला गुप्ता राधा गुप्ता, पिंकी शर्मा, प्रीतिबाला गुप्ता उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में राखी पहाड़िया, सुमति चौहान, एवं कल्पना तिर्की का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
