15वे वित्त की राशी नही मिलने से कसडोल जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायतो के सरपंचों ने आज कसडोल जनपद पंचायत पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ के नाम किया नारेबाजी सहित धरना प्रदर्शन,जिला सीईओ मुर्दाबाद के लगाए नारे।

कसडोल – बलौदाबाजार भाठापारा जिले में पंद्रहवे वित्त की राशी नही मिलने से कसडोल जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत के सरपंचों ने सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भरतदास मानिकपुरी की अगुवाई में आज कसडोल जनपद पंचायत के गेट के सामने धरना प्रदर्शन करते जिला पंचायत सीईओ के नाम मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे।

संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भरतदास ने मीडिया से चर्चा करते कहे पंचायत चुनाव वापस फिर से जल्द होना है और पन्द्रह वित्त की राशी की भुगतान नही किया गया है पंचायतों में सरंपचों द्वारा अपना व्यक्तिगत पैसा लगाकर काम करा लिया गया जिससे सरपंच कर्ज के तले दब चुके है लेनदार व्यपारी सरपंचों को पैसे के लिए लगातार कभी फोन तो कभी घर तक आ रहे है जिससे सरपंच क्षुब्ध है बावजूद जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल द्वारा पंद्रह वित्त की राशी रोक दिया गया है वही पुरे मामले में कसडोल जनपद पंचायत अध्यक्ष सिद्धान्त मिश्रा ने सरपंचों के धरना को जायज कहते जल्द ही भुगतान की राशि को पुरा करने की बात करते सरपंच संघ के समर्थन दिए।

जबकि पुरे मामले में कसडोल जनपद सीईओ जे एस राजपुत ने मामले में कुछ भी न कहते बन्द कैमरे में कहा राशि जिला पंचायत से आना है ऐसे में मैं कुछ नही कह सकता,,,

-->