छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उपमुख्यमंत्री अरुण साव पर की गई बंदर वाली टिप्पणी को लेकर साहू समाज ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। साहू समाज ने जशपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को ज्ञापन सौंप चेतावनी दी है कि यदि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल सार्वजनिक रूप से 10 दिवस के भीतर माफ़ी मांगे नही तो समाज सड़क पर उतरकर आंदोलन करने बाध्य रहेगा।
साहू समाज के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता का कहना है कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव हमारे साहू समाज के गौरव है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिस तरह से टिप्पणी की है उससे समाज आहत है। यदि तय सीमा में पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा माफ़ी नही मांगी जाती है तो पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन किया जायेगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, प्रभुनाथ गुप्ता, कृष्णा साहू,तारकनाथ साहू,अनुज कुमार साहू,रामकुमार गुप्ता सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
