छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले  से झारखंड राज्य के बूचड़खानों में मवेशियों की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस की टीम ने सख्त रुख अपना रखा है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले  से झारखंड राज्य के बूचड़खानों में मवेशियों की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस की टीम ने सख्त रुख अपना रखा है।

इसी तारतम्य में आज कांसाबेल और तुमला थाना पुलिस ने मवेशियों की तस्करी के दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं।
पुलिस ने इन मामलों में एक पीक अप वाहन सहित 13 नग गाय और बैल जप्त किए हैं। पुलिस की घेरेबंदी के दौरान इस वाहन का चालक समीप के जंगल में भाग कर फरार हो गया।
जबकि तुमला थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने वाहन और मवेशियों को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध पशु अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

-->