
ब्रेकिंग जशपुर – जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 1 की मौत 2 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से मारी टक्कर मार मौके से हुआ फरार,हादसे का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद, बगीचा थाना क्षेत्र के रौनी की घटना।
मिली जानकारी अनुसार बगीचा से बाइक पर तीन लोग सवार होकर अपने गांव छिछली र जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर रौनी छिछली रोड पर पीछे से टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। हादसे में बुधनी यादव उम्र 37 साल का ईलाज के दौरान बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया वही मृतक की जेठानी औऱ भतीजा घायल हो गए जिसको गम्भीर हालात में अम्बिकापुर रैफर किया गया है। हादसे के बाद परिजनों में जमकर आक्रोश देखा जा रहा है।
