भारतीय स्टेट बैंक में ग्राहकों के साथ बैंक कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार की बात आए दिन सुनने को मिलते रहता है। ऐसा ही मामला बगीचा SBI ब्रांच में सामने आया है। जहाँ पीएम सुरक्षा बीमा योजना की क्लेम राशि को लेकर मृतक का पिता पिछले तीन माह से बैंक का चक्कर काट रहा है। अंततः थक हार कर अब पीड़ित एडमोन एक्का अनुविभागीय अधिकारी बगीचा कार्यालय पहुंच कर शिकायत दिया है।
बगीचा अनुविभाग के खंताडांड निवासी पीड़ित एडमोन एक्का ने बगीचा SDM के पास शिकायत दिया है कि उसका बेटा प्रभाकर एक्का की बिजली करंट लगने से आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। मृतक प्रभाकर एक्का का SBI बगीचा के कियोस्क शाखा एकाउंट से प्राधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना हुआ था। इस योजना के तहत आकस्मिक मृत्यु में 2 लाख रुपए का क्लेम मिलता है। प्रभाकर एक्का की आकस्मिक मृत्यु के बाद मृतक के पिता ने बगीचा SBI शाखा जहां मृतक का खाता है वहा जाकर क्लेम किया था। लेकिन तीन माह बैंक का चक्कर काटने के बाद भी मृतक के पिता को क्लेम राशि नही मिला। अंततः मजबूरन न्याय की आस में मृतक के पिता ने बगीचा SDM को आवेदन देकर क्लेम राशि दिलवाने गुहार लगाया है।
