बगीचा के रतबा निवासी कलावती बाई का पुत्र मुंबई काम करने गया था। इस दौरान किसी कारणवश उनके बेटे का मुंबई में मृत्यु हो गई। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से मृतक का शव गृहग्राम बगीचा रतबा लाने में सक्षम नही है।
जब इस घटना की सूचना बीजेपी नेता जीतू गुप्ता को पता चली तो उन्होंने अपने वाहन से मृतक के माँ और पिताजी को सीएम कैम्प कार्यालय बगिया लेकर मदद दिलाया। आज सीएम कैम्प कार्यालय बगिया के मदद से कलावती के पुत्र का शव उनके गृह निवास में पहुचेगा।
