संत गहिरा गुरु कॉलेज के सप्लीमेंट्री परीक्षा में लपरवाही का मामला, आजाद सेवा संघ द्वारा जांच के लिए सौपा गया रजिस्टार को ज्ञापन देकर जांच की मांग और जिम्मेदार अधिकारी मांगे माफ़ी।।

मनोज तिवारी सरगुजा – संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के द्वारा कराए जा रहे सप्लीमेंट्री परीक्षा में एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां परीक्षा दे रहे छात्रों को 75 नंबर की जगह 100 नंबर का प्रशन पत्र दे दिया गया, जिसको लेकर आजाद सेवा संघ के द्वारा संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय पहुंच कर प्रभारी रजिस्टार को ज्ञापन सौप जांच करने की मांग की है,,

दरअसल शिकायत करने पहुंचे आजाद सेवा संघ के पदाधिकारी और छात्रों ने बताया की सरगुजा विश्वविद्यालय द्वारा 25 अक्टूबर को आयोजित बीए पार्ट 3 इतिहास के पेपर 1 की परीक्षा में में प्रश्नपत्र के सभी 75 अंकों के प्रश्न पुराने पाठ्यक्रम से पूछे गए थे जबकि 28 अक्टूबर को आयोजित इतिहास के पेपर दो में कुल 100 अंकों के प्रश्न नए पाठ्यक्रम से आए हैं, जबकि दोनों ही प्रश्न पत्र में कुल 150 अंक का होना चाहिए था, लेकिन वह 175 अंक का हो गया है, जिसे छात्रों में काफी असमंजस की स्थिति भी हो गई थी.

विश्वविद्यालय के प्रभारी रजिस्टर प्रवीण कुमार का कहना है की प्रश्न पत्र में गड़बड़ी हुई है जिसकी जांच कराए जाने की बात कही है।

-->