जिले के बगीचा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती पर सद्भावना दौड़ का किया गया आयोजन।

जिले में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर बगीचा नगर पंचायत में रन फॉर यूनिटी राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि समाजसेवी,युवा और अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में भाग लिया।

स्वामी आत्मानंद हाईस्कूल के प्रांगण में उत्साह का माहौल देखा गया जहां ससद्भावना दौड़ शुरू होने से पहले देशभक्ति गीतों और नारों की गूंज से दौड़ की शुरुआत हुई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ का शुभारंभ किया और बस स्टैंड में आज के कार्यक्रम का समापन किया गया जहां लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

अपने उद्बोधन के दौरान शंकर गुप्ता ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के पहले गृहमंत्री थे और भारत की एकता और अखंडता में उनका अहम योगदान है। जब हमारा भारत देश आजाद हुआ तो तीन देशी रियासत शामिल नही होना चाहते थे जिसमें सरदार वल्लभभाई पटेल ने उन देशी रियासतों को शामिल कराने में अहम भूमिका निभाई।

वही भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने बताया कि आज हम सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती को रन फॉर यूनिटी के रूप में पूरे भारतवर्ष में मना रहे है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरदार वल्लभभाई पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित कर एक मिसाल पेश किया है। साथ ही हमारे भारत देश को विश्व की पटल पर रखने का काम किया है उनके नेतृत्व में हमारा भारत देश लगातार समृद्ध हो रहा है। आज देश मे स्वक्षछता और लोकल फॉर ओकल अभियान के तहत देश को आर्थिक मजबूती देने का काम भी हो रहा है।

इस कार्यक्रम में बीजेपी जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, वरिष्ठ नेता शंकर गुप्ता,महामंत्री पवन सिंह,राजकिशोर जायसवाल, बीइओ सुदर्शन पटेल, एसडीओपी दिलीप कोसले, तहसीलदार और अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

-->