जशपुरनगर :- वैश्य समाज के लिए गर्व का विषय — जशपुर नगर के युवा समाजसेवी अनुज गुप्ता को अखिल भारतीय वैश्य एकता मंच में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामबाबू गुप्ता (ग्वालियर, म.प्र.) द्वारा 17 अक्टूबर 2025 को संगठन की संवैधानिक शक्तियों के अंतर्गत की गई।
संगठन ने अनुज गुप्ता की लगनशीलता, निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और समाज के प्रति समर्पण भावना को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि वे छत्तीसगढ़ में संगठन के विस्तार और वैश्य समाज के हित में सहयोगात्मक कार्य करेंगे।
अनुज गुप्ता की इस नियुक्ति से जशपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के वैश्य समाज में हर्ष और गौरव की लहर दौड़ गई है। समाज के विभिन्न वर्गों ने उन्हें बधाइयाँ दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समाज नई ऊँचाइयाँ छुएगा।
