बगीचा – रेंगले में मनाया गया आरएसएस का शताब्दी वर्ष,4 किलोमीटर तक हुआ पथ संचालन।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को बगीचा के रेंगले में पथ संचालन का आयोजन किया गया।
यह संचालन पंचायत भवन मैदान से शुरू होकर नवापारा गायत्री मंदिर मिसन चौक होते हुए वापस पंचायत भवन के पास चार किलोमीटर तक पथ संचालन समापन हुआ। सैकड़ो स्वयंसेवक संघ पारम्परिक गणवेश सफेद शर्ट, खाकी पेंट और काली टोपी में अनुशाषित पंक्ति में कदम ताल करते हुए आगे बढ़े। भारत माता की जय, वन्दे मातरम और जय श्रीराम के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। ग्रामीणों ने जगह जगह स्वयंसेवक का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जिससे वातावरण में अद्भुत ऊर्जा औऱ राष्ट्रभक्ति की भावना भर गई।

मुख्य वक्ता हरीश आरिक ने संघ की स्थापना से लेकर आज तक 100 वर्ष पूर्ण होने पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना का आज हम शताब्दी वर्ष मना रहे है। संघ की स्थापना डॉ हेडगेवार के उस विचार से हुई थी। जिसमें उन्होंने बिखरे हुए हिन्दू समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया था। विजयादशमी के दिन स्थापित संघ का उद्देश्य समाज मे अनुशासन, सेवा और संगठन की भावना जागृत करना रहा। इस अवसर पर संघ प्राभारी सहदेव भगत,अर्जुन राम,मोहन राम, मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक,विमल नायक,जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी सिंह,रामकुमार यादव,सदाशिव यादव, धर्मेंद्र यादव,ईश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में संघ के लोग उपस्थित रहे।

-->